उत्तराखंड:उत्तराखंड:- एनडी तिवारी की बराबरी कोई नही कर सका, बतौर सीएम तीरथ का कार्यकाल सबसे कम


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। दस मार्च 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीरथ रावत ने बगल में खड़े त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना बड़ा भाई बताया था। और देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर टीएसआर पार्ट टू ट्रेंड करने लगा। उत्तराखंड की सियासत मेंं मुख्यमंत्री बदलने की परंपरा कोई नहीं है। लेकिन शुक्रवार रात तीरथ के इस्तीफे के साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी बन गया। मार्च में दसवें मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालने वाले तीरथ अब तक सबसे कम कार्यकाल वाले सीएम साबित हुए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भगत सिंह कोश्यारी के नाम पर था। कोश्यारी ने चार माह मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। हालांकि, कांग्रेस के एनडी तिवारी को आज तक कोई नहीं पछाड़ सका। उन्होंने पांच साल पांच दिन तक सीएम की कुर्सी संभाली थी।
राज्य गठन के बाद नित्यानंद स्वामी पहले मुख्यमंत्री बने थे। 2002 में आम चुनाव हुआ और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाने वाले पं. एनडी तिवारी राज्य की कमान मिली। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद 2007 में सत्ता परिवर्तन के साथ पांच साल में तीन बार नेतृत्व परिवर्तन भी हुआ। 2012 में संघर्ष के बाद कांग्रेस ने वापसी तो की लेकिन बतौर सीएम विजय बहुगुणा भी पारी पूरी नहीं कर सके। और आपदा जैसे बड़े संकट के बीच हरीश रावत को जिम्मा मिला। 2017 में भाजपा के प्रचंड बहुमत पाने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने। लगा कि वह एनडी की तरह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। लेकिन मार्च में अचानक बदले सियासी हालतों ने कमान तीरथ के हाथों में पहुंचा दी। मगर वह सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री साबित हुए।
*राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकाल
– नित्यानंद स्वामी – 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001
– भगत सिंह कोश्यारी – 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002

– नारायण दत्त तिवारी – 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007
– भुवन चंद्र खंडूडी – 8 मार्च 2007 से 23 जून 2009
– रमेश पोखरियाल निशंक – 24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
– भुवन चंद्र खंडूडी – 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
– विजय बहुगुणा – 14 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
– हरीश रावत – 1 फरवरी 2014 से 17 मार्च 2017
– त्रिवेंद्र सिंह रावत -18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021
– तीरथ सिंह रावत – दस मार्च 2021 से 2 जुलाई 2021

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:बड़ी खबर: कल 5 बजे राजभवन में शपथ लेंगे नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Sat Jul 3 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून : मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement