यज्ञ के बिना कोई भी व्यक्ति पूर्ण नही : हरिओम महाराज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

थीम पार्क में 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ का चौथा दिन।

कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर :-
मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट ऋषिकेश-हरिद्वार द्वारा सोमवार को थीम पार्क में 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ के चौथे दिन हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित बड़ी संख्या में पहुंचे धर्मनगरी के श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। लक्षचंडी महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी ने बताया कि संरक्षक हरिओम जी महाराज के संरक्षण एवं महामंडलेश्वर डा. प्रेमानंद के मार्गदर्शन में करवाए जा रहे इस अनुष्ठान में आज प्रात: कालीन वेला में सांसद नायब सिंह सैनी,विधायक सुभाष सुधा,पार्षद कृष्ण कुमार गुप्ता,फतेह चंद गान्धी,ओमप्रकाश जलगावँ, रमेश कौशिक, राजेश मौदगिल, विजयंत बिंदल, हरीश शर्मा, जनकराज सिरसा, बी.डी. गौड़ चंडीगढ़, सीमा लोहिया व ममता गोयल सिरसा सहित अन्य मुख्य यजमानों ने देव पूजन में हिस्सा लेकर यज्ञ में आहुतियां दी।सांसद नायब सैनी ने अपने स्वेछिक कोष से अनुष्ठान हेतु 5 लाख रूपये अनुदान देने की घोषणा की। यज्ञ के पश्चात अपराह्नकालीन वेला में प्रवचनों के दौरान स्वामी हरिओम महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ से मनुष्य महान बनता है। यज्ञ से ही धन-धान्य की प्राप्ति होती है। भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अत: सभी धर्म प्रेमियों को यज्ञ अनुष्ठान में अवश्य भाग लेना चाहिए। यज्ञ के बिना कोई भी व्यक्ति पूर्ण नही है।यज्ञ से ही व्यक्ति का संपूर्ण जीवन सुखमय व आनंदमय बनता है।उन्होंने लोगों से विशेष तौर पर आह्वान किया कि वे यज्ञ आदि अनुष्ठानों में तन-मन-धन से समर्पित हो,यही सनातन परंपरा है। वहीं, संध्याकालीन वेला में आयोजित महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर विकास दास महाराज मोहड़ा धाम,अशोक शर्मा, आशुतोष गोस्वामी,देवेंद्र शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा सोनीपत, हरीश अरोड़ा, कंवरपाल शर्मा, राहुल तंवर,सतपाल द्विवेदी, सरजन्त सिंह,अनिल देवगण, भगवत दयाल शर्मा, लेखराज सचदेवा, दीपक सचदेवा,सुरेन्द्र शर्मा, मुनीष राव, राज सिंह मलिक, लवकुश पंडित,दीपक शर्मा, कमल शर्मा, कृष्ण दहिया सिसाना, राजीव सैनी, विजेंद्र सिंह, अनिल डागर, ईश्वर शामड़ी, सुशील, आर.डी.शर्मा, आदि शामिल रहे।
प्रतिदिन 30 क्विंटल लकड़ी लग रही महायज्ञ में।
थीम पार्क में चल रहे लक्षचंडी महायज्ञ में हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, उज्जैन,प्रयागराज,वाराणसीऔर धर्मनगरी के कर्मकांडी ब्राह्मण यजमानों से हवन अनुष्ठान करवा रहे है। इस महायज्ञ में प्रतिदिन 30 क्विंटल लकड़ी,2 क्विंटल हवन सामग्री, 20 कनस्तर शुद्ध घी, 25 किलों गेंदा फूल, 10 किलो गुलाब फूल और एक क्विंटल फल लग जाते है। सुबह हवन के पश्चात सायं 5 से 7 बजे संत प्रवचन,तत्पश्चात रात्रि 9 बजे पर्यंत महाआरती होती है।जिसमें धर्मनगरी वासियों के साथ-साथ अन्य शहरों के श्रद्धालु भी प्रतिदिन पहुंच रहे है। इस आरती मेें स्वामी हरिओम महाराज द्वारा लयबद्ध महिषासुर मर्दिनी स्त्रोतम और डमरू बजाकर शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ किया जाता है। आरती देखने लायक बनती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में एनसीसी का सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Mon Oct 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 25 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर समारोह के समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कैम्प के कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र सिंह रावत ने की। इस […]

You May Like

advertisement