पामगढ़ में हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं-जिला शिक्षा अधिकारी

जांजगीर-चांपा,05 दिसंबर,2021/ जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर ने बताया कि शासकीय उ.मा.वि. महामाया (हिंदी माध्यम) पामगढ़ को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय में सत्र 2021-22 से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में संचालित किया जा रहा है। संस्था में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिन्दी माध्यम की कक्षाएं भी संचालित की जा रहीं हैं। वर्तमान में हिन्दी माध्यम के 700 विद्यार्थी अध्ययनरत है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री कौशिक ने बताया कि इस सत्र में विद्यालय में संचालित हिन्दी माध्यम को बंद करने की कोई योजना नहीं है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत सीईओ ने किया धान खरीदी केन्द्रों गौठान का निरीक्षण, मौके पर 6 किसानों का कटवाया टोकन, किसानों, ग्रामीणों, समूह की महिलाओं से व्यवस्थाओं के संबंध में की रुबरु चर्चा

Sun Dec 5 , 2021
  जांजगीर-चांपा,05 दिसंबर,2021/  जिला पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने  बम्हनीडीह विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अफरीद के गौठान, आश्रित ग्राम मुडपार एवं ग्राम पंचायत बम्हनीडीह के धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, ग्रामीणों, समूह की महिलाओं से  रू-ब-रू चर्चा की और […]

You May Like

advertisement