कुतुबखाना पर अतिक्रमण हटाने पर नोंकझोंक, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी ट्रैफिक पहुंचे, 60 हजार का लगाया जुर्माना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सड़कों से अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को नगर निगम, पुलिस प्रशासन का संयुक्त अभियान चलाया गया। तकरीबन साढ़े 4 घंटे चले इस अभियान में रोड के किनारे बैठे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों और टीम के बीच नोंकझोंक हुई। इस अभियान में 60 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां और अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव टीम के साथ कुतुबखाना पहुंचे। उन्होंने राजस्व निरीक्षक सचिदानंद सिंह, नीरज गंगवार व प्रवर्तन दल को बुलाया। अभियान के तहत सबसे पहले कुमार टाकीज से सराय खाम रोड तक अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद कुतुबखाना चौक से बड़ा बाजार से साप्ताहिक बाजार हटाने की कार्रवाई की गई। रोड किनारे अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा गया। सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद कुतुबखाना चौक से जिला अस्पताल रोड से नावल्टी तक अभियान चलाया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को हुई जिला व्यापार बंधु बैठक में निर्देश दिए गए थे। जिसमें कुतुबखाना सब्जी मंडी रोड से कुमार टाकीज से सराय खाम होते हुए बांसमंडी रोड पटरी से अस्थाई अतिक्रमण हटाने का मामला उठा था।
अतिक्रमण हटाने के लिए टीम जैसे ही कुतुबखाना पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। कुछ दुकानदारों तक टीम आने की सूचना पहले की पहुंच गई थी। टीम जब तक वहां पहुंची अतिक्रमणकारियों ने अपने अपने सामान को ठेलों में भरकर वहां से भाग निकले। जब टीम पहुंची तो रोड एक दम अतिक्रमण मुक्त मिला। वहां भीड़ जरूरी थी लेकिन अतिक्रमण करने वाले नहीं थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील ग्लोरी प्लस द्वारा राष्ट्रीय बेटी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thu Jan 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र में इनर व्हील ग्लोरी प्लस की चार्टर अध्यक्ष डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीबीगंज के विभिन्न स्कूलों और यूपीएचसी में एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन […]

You May Like

advertisement