अम्बेडकर नगर:जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन

संवाददाता:-विकास तिवारी

अम्बेडकर नगर॥जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के पर्चा दाखिला को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।इस दौरान सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से काफी विचार विमर्श के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चौथी बार जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीते श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी विगत दिनों घोषित किया था।भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं के साथ अपना पर्चा चार सेट में जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया,अमरेंद्र पाल और उर्मिला सिंह के प्रस्ताव से अरिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

▪️भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने के बाद जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित है। भाजपा प्रत्याशी को बड़ी चुनौती देने वाला किसी दल का कोई प्रत्याशी ही नहीं है।भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर जनपद का चहुमुखी विकास करने का कार्य करेंगे।

▪️भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने नामांकन में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों,नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता और जनपद की जनता के सम्मान को आगे बढ़ाते हुए विकास को गति प्रदान करने का कार्य करेंगे।

▪️भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सुबह से ही भाजपा के बड़े नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था।भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुटता का परिचय देते हुए साधू वर्मा के नामांकन में शामिल हुए।

▪️भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा का नामांकन कराने के लिए जिला कार्यालय अटल भवन से भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में नामांकन जुलूस में पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनायक वर्मा,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. राजित राम त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,टाण्डा विधायक संजू देवी,आलापुर विधायक अनीता कमल,चेयरमैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक जयराम विमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चंद्र प्रकाश वर्मा, राजेश सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज़,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,इंद्रेश निषाद शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू ,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,आदर्श चौधरी,अतुल वर्मा,राम सूरत मौर्य,अनन्त राम मिश्र,राजेश सिंह बब्लू,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,डाक्टर संजय सिंह,रणंजय सिंह,सुधांशु त्रिपाठी,अल्प संख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जावेद मलिक,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,अतुल मिश्रा,संजीव मिश्र, राजाराम मौर्य,मनोज शाहू,प्रधान अंकित पाण्डेय,अमित पाण्डेय,रणजीत वर्मा,सत्यम त्रिपाठी,विवेक पाण्डेय,वीरेंद्र वर्मा,सुनील पासवान,सीतांशु त्रिपाठी,कुलदीप,उपेंद्र सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:जन भावनाओं के अनुरूप सरकार काम करेगी - सांसद अजय भट्ट

Sat Jun 26 , 2021
स्थान,पन्तनगर/लालकुआ रिपोर्टर,,जफर अंसारी नगला वासियों को अतिक्रमणकारी बताकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन नगला से लेकर ज्वाहर नगर तक स्टेट हाईवे के दोनों तरफ बसे लोगों को हटाने की कार्यवाही में जुट गया है जिसके बाद से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा हुआ है जिसके चलते तराई की राजनीति […]

You May Like

advertisement