पदम पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन किए जा सकते है नामांकन : शांतनु शर्मा

पदम पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन किए जा सकते है नामांकन : शांतनु शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 11 सितंबर : उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो चुके हैं और नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है। नामांकन या अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी. इन पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि पद्म पुरस्कार, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते है। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है। इस संबंध में ओर अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पद्म अवार्ड्स.जीओवी. इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से उपलब्ध है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरदोई: सपा सरकार में हुआ गुंडागर्दी लूट और अपहरण का विकास

Sun Sep 11 , 2022
हरदोई: सपा सरकार में हुआ गुंडागर्दी लूट और अपहरण का विकास। नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई। मल्लावा सपा सरकार में गुंडागर्दी लूट अपहरण का विकास हो रहा था। भाजपा सरकार गांव और किसानों के लिए कार्य कर रही है। यह बात रविवार को आपकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने आदर्श […]

You May Like

Breaking News

advertisement