उतराखंड रोडवेज की नॉनस्टॉप वॉल्वो बसें अब इन रूटों पर दौड़ेगी,

देहरादून: अपने कामकाज के लिए हर महीने या सप्ताह में दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इस रविवार (6 मार्च) से प्रतिदिन हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रोडवेज की 3 नॉन स्टॉप वाल्वो बसें चलेंगी। ये बसें हल्द्वानी से दिल्ली तक के सफर में केवल रुद्रपुर में सवारी उतारने के लिए ही रुकेंगी।

बीते दिनों परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने हल्द्वानी बस स्टेशन का निरीक्षण किया था। रोडवेज अफसरों की बैठक लेते हुए उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं जानी। जीएम जैन ने अफसरों से कहा कि देहरादून से दिल्ली तक संचालित होने वाली रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें यात्रियों को खूब पसंद आ रही हैं।

ऐसे में हल्द्वानी से भी इस तरह की सेवा शुरू की जा सकती है। जीएम के इस सुझाव को धरातल पर लाने के लिए शुक्रवार को रोडवेज काठगोदाम डिपो के अफसर दिन भर जुटे रहे। तय किया गया कि हल्द्वानी बस स्टेशन से रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें रविवार 6 मार्च से संचालित की जाएंगी। दिनभर में अलग-अलग समय पर 3 बसों का संचालन किया जाएगा।

रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें यात्रियों को हल्द्वानी से दिल्ली व दिल्ली से हल्द्वानी तक का सफर महज साढ़े 5 घंटे में पूरा कराएंगी। अब तक की सेवाओं में 8 घंटे का समय लगता रहा है। नॉन स्टॉप वाल्वो बसें किसी भी शहर के अंदर से नहीं जाएंगी, बल्कि बाईपास से गुजरेंगी। इससे अनावश्यक लगने वाले जाम में बसें नहीं फसेंगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम के पास अपनी वॉल्वो बसें नहीं होती हैं। प्रबंधन अनुबंध के तहत वॉल्वो बसें चलाता है। काठगोदाम डिपो को दिल्ली मार्ग के लिए आठ वॉल्वो मिली हैं। राहत की बात ये है कि यात्रियों को इन सुपरफास्ट बसों में सफर करने के ऐवज में वॉल्वो की सामान्य बसों के बराबर ही किराया देना होगा।

टाइम टेबल

पहली बस – सुबह 6 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी, दोपहर 11.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे वापसी होगी और शाम 7.30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी।
-दूसरी बस – दोपहर 11.30 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी और शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी रात को 11.30 बजे वापसी होगी और अगली सुबह 5 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी।

-तीसरी बस – रात 11 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी और अगली सुबह 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी सुबह 11 बजे वापसी होगी और शाम 4.30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी।

जीएम के निर्देशानुसार हल्द्वानी से दिल्ली तक नॉन स्टॉप वॉल्वो बसों का संचालन 6 मार्च से किया जाएगा। टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
डीएन जोशी, डिपो इंचार्ज काठगोदाम   

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:काम किया है काम करूंगा हारने के बाद भी विकास की गंगा दीदारगंज बहाने से पीछे नहीं रहेगें -डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा

Sat Mar 5 , 2022
काम किया है काम करूंगा हारने के बाद भी विकास की गंगा दीदारगंज बहाने से पीछे नहीं रहेगें -डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मादीदारगंज 350 विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूरी तरह जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं विधानसभा चुनाव 2017 का हारने के बाद दीदारगंज […]

You May Like

Breaking News

advertisement