उत्तर रेलवे ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू क्षेत्र में फंसे यात्रियों के लिए चलाई दो विशेष ट्रेनें

रेलयात्रियों की सुविधा हेतु जालंधर कैंट व लुधियाना स्टेशनों पर खानपान का किया गया उत्तम प्रबंध।

(पंजाब) फिरोजपुर उन्नति अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेल यातायात प्रभावित होने कारण, विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए रेलयात्रियों की सुविधा और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे द्वारा विशेष कदम उठाए गए। रेलयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने के लिए दिनांक 28 अगस्त को जम्मूतवी से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें पहली विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1400 रेलयात्रियों को लेकर वाराणसी तथा दूसरी विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1200 रेलयात्रियों को लेकर नई दिल्ली रवाना हुई। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेल प्रशासन हमेशा अपने सम्मानित रेलयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानता है तथा आपदा की स्थिति में भी उनको हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। इन विशेष ट्रेनों में यात्रा के दौरान फिरोजपुर मंडल के जालन्धर कैंट और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर वाणिज्य निरीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य), टिकट चेकिंग स्टाफ तथा कैटरिंग स्टाफ के सहयोग से खानपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि रेलयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि विशेष व्यवस्था के अंतर्गत रेलयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमदभगवदगीता भारत की प्राचीन सभ्यता और चेतना का आधार है : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

Fri Aug 29 , 2025
अंतराष्ट्रीय श्रीमद्भगवदगीता जयंती समारोह – 2025 के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र द्वारा अठारह दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आगामी 14 नवम्बर 2025 से 01 दिसम्बर 2025 तक होगा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 अगस्त : अंतराष्ट्रीय श्रीमद्भगवदगीता जयंती समारोह – 2025 के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement