अकेले पुलिस ही नहीं कम कर सकती सड़क दुर्घटनाएं , नागरिक भी हो जागरूक : उप निरीक्षक नरेश कुमार।

अकेले पुलिस ही नहीं कम कर सकती सड़क दुर्घटनाएं , नागरिक भी हो जागरूक : उप निरीक्षक नरेश कुमार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- देश में प्रति दिन बढती हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुरे भारत वर्ष में 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने ले लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा स्कूल, कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियो को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले दुष्परिणामों बारे बताया जा रहा है| अकेले पुलिस ही सड़क दुर्घटनाओं को कम नहीं कर सकती जब तक देश का हर नागरिक जागरूक ना हो। किसी भी देश को प्रगति की राह पर ले जाने वाले उस देश के जागरूक नागरिक ही होते हैं और विधार्थी इस भूमिका को अच्छे से निभा सकते है| सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर जागरूक नागरिक की जिम्मेवारी बनती है कि वह स्वम यातायात के नियमों का पालन करें। यातायात के नियमो की पालना करके हम खुद तो सुरक्षित रह सकते हैं तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने का अवसर देते हैं| सड़कों पर छोटी छोटी गलतियाँ करके हम बड़ा नुकशान कर बैठते हैं जिनका खामयाजा हमें महंगी कीमत देकर चुकाना पड़ता है इसलिए हमे सड़क पर लापरवाही को छोड़कर एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभानी चाहिये। ये शब्द वीरवार को यातायात समन्वयक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने राजकीय सीनियर सेकन्डरी स्कूल धुलगढ़-गुल्डेहरा में स्कूली छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहे। उप निरीक्षक नरेश कुमार ने राजकीय कॉलेज भेरियां में भी छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर के हर वार्ड में बिना भेदभाव व समान रुप से हुए विकास कार्य: उमा।

Thu Jan 21 , 2021
शहर के हर वार्ड में बिना भेदभाव व समान रुप से हुए विकास कार्य: उमा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सैक्टर 7 व कीर्ति नगर में 30 लाख के निर्माण कार्यों का किया शुभारम्भ।लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए वार्डों […]

You May Like

advertisement