उत्तराखंड:सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर धरना दे रहे उपनल कर्मियों से नही की बात

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर धरना दे रहे उपनल कर्मियों से नही की बात,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के हाथीबड़कला स्थित सरकारी आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया है। मंत्री कुछ देर पहले घर से निकले हैं, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों से कोई बात नहीं की। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। वह मंत्री आवास के बाहर बैठे नारेबाजी कर रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने कहा कि मई में कर्मचारियों ने 52 दिन तक आंदोलन किया था। वन मंत्री डा हरक सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन में उपनल कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म किया था। पर आज तक उपनल कर्मचारियों का मामला उप समिति द्वारा कैबिनेट में नहीं लाया गया, जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। मंत्रियों को उनका वायदा याद दिलाने के लिये ही कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन शुरू करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि आज सैनिक कल्याण मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल प्रदेश और जिला कार्यकारिणी वन मंत्री डा हरक सिंह रावत के यहां जाकर धरना प्रदर्शन करेगी। साथ ही , अगर उपनल कर्मचारियों की मांग पर कार्रवाई नहीं होती तो विधानसभा घेराव भी किया जाएगा।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:कर्नल कोठियाल होंगे आप के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का चेहरा

Wed Aug 18 , 2021
कर्नल कोठियाल होंगे आप के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का चेहरा।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून:-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंहुंचे सर्वे चोक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम,मुख्यमंत्री केजरीवाल हो रहे है मीडिया से मुखातिब,प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया — आज की घोषणाएं महत्वपूर्ण होगी,प्रदेश की सियासत में मिल का पत्थर साबित होगी घोषणाएं,अरविंद केजरीवाल […]

You May Like

advertisement