कृषि केंद्रों में बीज एवं खाद की जांच, नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

कोंडागांव, 30 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले में अमानक बीज एवं खाद की बिक्री पर निगरानी और रोकथाम हेतु कृषि विभाग की टीम द्वारा कोंडागांव स्थित अम्बिका कृषि संसार एवं प्रयाग कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया।

कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी. पी. टांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक लाइसेंस तो मौजूद थे, किंतु मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं थी तथा स्टॉक रजिस्टर का संधारण अद्यतन रूप में नहीं पाया गया।

नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दोनों केंद्रों को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में उत्तर प्राप्त न होने या उत्तर असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में संबंधित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 नालसा के अभियान 'जागृति', 'डान', 'संवाद', 'आवाज उठाओ POSH' के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Mon Jun 30 , 2025
कोण्डागांव 30 जून 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित योजना के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी* के मार्गदर्शन में जिला कोण्डागांव का नालसा द्वारा संचालित जिला इकाई जागृति, डान, संवाद, […]

You May Like

advertisement