नगर निगम प्रशासन द्वारा सड़क पर समरसेबल बोरिंग करने वाले को भेजा नोटिस

संजीव शर्मा ( संवाददाता)

बरेली (बिन्दु प्रकाश) । सीबीगंज शिवज्ञान गली खलीलपुर रोड़ में हो रहे अवैध तरीके से समरसेबल बोरिंग को नगर निगम के जे.ई. अनुराग कमल द्वारा क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मौके पर जाकर रुकवाया गया। जिसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय जे.ई. द्वारा नगर आयुक्त को देने की बात कही गई । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र में शिव ज्ञान गली खलीलपुर रोड़ पर कुछ रशुखदार लोगों का सानिध्य प्राप्त कर नगर निगम की सरकारी सड़क पर समरसेबल का बोरिंग करा कर अपने घर में सप्लाई लेने का प्रयास कर रहा था । लेकिन जब स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई तो उन्होंने नगर आयुक्त द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पड़ताल करना शुरू किया। जिसमें पता चला कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के समरसेबल बोरिंग अपने निजी स्थान व संस्थान एवं घरों में नहीं करा सकता। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों का दौर शुरू हो गया। जिसके बाद नगर निगम के तमाम अधिकारियों और नगर आशयुक्त एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ,जिलाधिकारी महोदय आदि तक यह खबर पहुंची, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके नगर निगम की टीम घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जो कि सड़क पर समरसेबल बोरिंग कार्य हो रहा था। शिकायतकर्ताओं कि बात सही निकली, इसके बाद नगर निगम के अतिक्रमण प्रर्वतन दल टीम के प्रभारी सी.बी.जोशी व उनकी टीम तथा क्षेत्रीय नगर निगम जे.ई. अनुराग कमल ने समरसेबल बोरिंग को तत्काल रुकवा दिया। तथा टीम के जाने बाद सायं समय लगभग 4 से 5 बजे तक दोबारा से समरसेबल बोरिंग का काम चालू करबा दिया गया था। तथा नगर निगम क्षेत्रीय टीम जे.ई. द्वारा बताया गया कि नियमानुसार दोषी व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिसको नगर निगम प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा गया है, नोटिस का जबाब मिलते ही संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सभा ने विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Tue Jun 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. द्वारा आलमगिरीगंज स्थित श्रीराम कॉम्प्लेक्स में पदाधिकारियों व विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक हुयी, इस दौरान विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि प्रदान की गयी।अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल व […]

You May Like

Breaking News

advertisement