34वें दीक्षांत समारोह के लिए अधिसूचना जारी,18 फरवरी को होगा दीक्षांत समारोह

34वें दीक्षांत समारोह के लिए अधिसूचना जारी,
18 फरवरी को होगा दीक्षांत समारोह।

3 हजार के लगभग यूजी/पीजी विद्यार्थियों को डिग्री व 180 पीएचडी धारकों को मिलेगी पीएचडी उपाधि।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 जनवरी: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 18 फरवरी 2025 को होने वाले 34वें दीक्षांत समारोह के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार परीक्षा शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए सभी अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह में लगभग 3हजार के लगभग यूजी/पीजी विद्यार्थियों को डिग्री तथा 180 पीएचडी धारकों को पीएचडी उपाधि, गोल्ड मेडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 28 जनवरी 2025 को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में काउंसिल द्वारा कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को अधिकार दिया गया था कि वह 34वें दीक्षांत समारोह में दो महान विभूतियों का चयन कर उन्हें कुवि द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती सभ्यता भारतीय संस्कृति की पहचान : भारत भूषण भारती

Fri Jan 31 , 2025
सरस्वती सभ्यता भारतीय संस्कृति की पहचान : भारत भूषण भारती। वेदों और पुराणों की रचना सरस्वती नदी के तट पर हुई : प्रो. सोमनाथ सचदेवा।सरस्वती नदी ने भारतीय संस्कृति को किया पोषित : धुम्मन सिंह किरमिच।केयू सरस्वती शोध उत्कृष्टता केन्द्र व हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement