अब इस अनोखे अंदाज में कांग्रेसियों ने जताया महंगाई का विरोध, फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

अब इस अनोखे अंदाज में कांग्रेसियों ने जताया महंगाई का विरोध, फूंका केन्द्र सरकार का पुतला
भैंसागाड़ी पर स्कूटी लादकर महंगाई का विरोध जताया, इण्डेन गैस एजेंसी के पास फूंका केन्द्र सरकार का पुतला
रुद्रपुर। देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर शहर के कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया है। रुद्रपुर शहर के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा व पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल के नेतृत्व में शहर के कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर स्कूटी लादकर महंगाई का विरोध जताया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने एकत्र होकर सुभाष चन्द्र बोस चैक (इण्डेन गैस एजेंसी के सामने) केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महगांई पर जोर दिया जा रहा है। आये दिन पैट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम व्यक्ति परेशान है। केन्द्र सरकार अपनी कुटनीतियों के चलते लोगों का जीना दूभर कर रही है, जिसे कांग्रेसजन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है। पैट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। केन्द्र सरकार पूंजीपतियों पर मेहरबान है और उनकी झोली भरने में लगी हुई है। जिसे कांग्रेसजन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ रही महंगाई पर एक स्वर में विरोध जताया और सुभाष चन्द्र बोस चैक पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।
पुतला फूंकने वालों में पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, मनोहर चराया, जुगल कक्कड़, कार्तिक ठुकराल, सन्नी मुंजाल, विजय, मनोज गाबा, कलीम, अमर खान, नितिन गुम्बर, सन्जु गुम्बर समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ की बैठक समपन्न

Wed Feb 3 , 2021
मेहनगर, आजमगढ भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ की बैठक समपन्नस्थानीय तहसील मेहनगर के भाजपा कार्यकर्ताओ की एक बैठक स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल मेहनगर के प्रांगण मे की गयी । जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह ने किया संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने किया। जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह […]

You May Like

advertisement