अब जेल के बंदी नियमित रुप से सुबह-सुबह करेंगे योगा और व्यायाम : सोमनाथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र जेल अधीक्षक एसएन जगत ने योगा के लिए बंदियों का बनाया चार्ट।
जेल के बंदी शैडयूल के अनुसार रोजाना करेंगे योगा।
जेल प्रशासन का बंदियों के स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस।

कुरुक्षेत्र 22 दिसंबर :- अब जेल के बंदियों को नियमित रुप से सुबह-सुबह योगा और व्यायाम करवाया जाएगा। इन बंदियों को स्वस्थ रखने के उदेश्य से जेल अधीक्षक कुरुक्षेत्र की तरफ से एक शैडयूल भी तैयार किया गया है। इस शैडयूल के अनुसार बंदियों को रोजाना योगा और व्यायाम करवाएं जाएंगे। अहम पहलू यह है कि इस शैडयूल के अनुसार जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को योगा करवाने का कार्य शुरु भी कर दिया गया है।
जेल अधीक्षक कुुरक्षेत्र सोमनाथ जगत ने बुधवार को दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दे रहा है। अभी हाल में ही कोरोना महामारी के बाद प्रत्येक नागरिक को सबक भी मिला है कि सेहत का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता से ही बिमारियों से बचा जा सकता है। इन बिमारियों से बचने के लिए योग और व्यायाम सबसे उत्तम मार्ग है। इसी लिए सरकार भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योगा और व्यायाम के प्रति जागरक भी कर रही है। इस कोरोना काल में जेल बंदियों पर भी महामारी का बुरा असर पड़ा था और उस समय के बंदी कोरोना से भी संक्रमित हुए थे।
इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए और संभावित ओमिक्रोन लहर से बचाव के लिए बंदियों को स्वस्थ रखना जेल प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि बंदियों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह और सायं के समय योगा और व्यायाम करवाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। जेल महा निदेशक के आदेशानुसार जेल बंदियों को अब रोजाना योगा करवाया जाएगा। इसके लिए विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए कई योगा संस्थाए भी आगे आई है। इन संस्थाओं का समय-समय पर सहयोग लिया जाएगा। इन बंदियों के योगा और व्यायाम का शैडयूल भी निर्धारित किया है ताकि सभी बंदी निर्धारित शैडयूल के अनुसार योगा और व्यायाम कर सके। इस समय जेल में 670 बंदी है, जिनमें 32 महिला बंदी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा सभी बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। इसके साथ ही सरकार के नियमानुसार बंदियों को तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशासन सप्ताह को लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे है कार्यक्रम : कपिल

Wed Dec 22 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शाहबाद 22 दिसंबर :- उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 20 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इस सुशासन सप्ताह में तहसील और ब्लॉक स्तर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement