शैक्षणिक संस्थाओं में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 मई से 15 जून तक

जांजगीर चांपा,, 23 फरवरी, 2022/राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित था।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेडक्रास सोसायटी द्वारा 2 हितग्राहियों को बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता

Wed Feb 23 , 2022
जांजगीर-चांपा, 23 फरवरी, 2022/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर दो हितग्राहियों को बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।मनोज कुमार पिता जवाहर लाल ग्राम बोकरामुडा तहसील बलौदा ज द्वारा अपने पुत्र दिव्य कुमार उम्र 04 माह, जो कि जन्मजात हृदय रोग […]

You May Like

Breaking News

advertisement