अब सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी व वर्कशॉप सुविधाओं का आम जनता भी कर सकेगी उपयोग : विश्राम कुमार मीणा

प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों के लिए किया विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च।

कुरुक्षेत्र, (अमित )5 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशाप सुविधाओं का उपयोग आम जनता भी कर सकेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब आम नागरिक भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट वर्ष 2025-26 में इस घोषणा को किया था। सरकार ने अब घोषणा को पूरा करते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा ने आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल से आम नागरिक सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे और वर्कशॉप इक्यूप्मेंट व टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण द्वारा सुविधाओं की एडवांस बुकिंग भी कर सकेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्किल डिवेलप्मेंट को नई दिशा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल एक ऐतिहासिक पहल का काम करेगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने पांच दिसंबर यानी आज से इस पोर्टल को आम जनता के लिए आधिकारिक रूप से उपलब्ध करवा दिया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के पोर्टल आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सरकारी आईटीआई में जाकर इस बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयागराज माघ मेला में "मां सीता रसोई" के द्वारा साधु-संतों को भोजन करा रही हैं प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर

Tue Jan 6 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 9416191877 प्रयागराज,5 जनवरी : प्रयागराज के माघ मेला में इन दिनों देश भर के साधु-संतों का कल्पवास प्रारम्भ हो गया है। जिसमें ‘मां सीता रसोई’ के तत्वावधान में संकटमोचन सेना महिला प्रकोष्ठ, पंजाब की अध्यक्ष, […]

You May Like

Breaking News

advertisement