अब प्रत्येक सोमवार को होगी समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक

बैठक के पश्चात होगा जनदर्शन का आयोजन

बलरामपुर 12 फरवरी 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार  जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के आयोजन में परिवर्तन किया गया है। जारी निर्देशानुसार अब संयुक्त जिला कार्यालय भवन, बलरामपुर के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक प्रत्येक मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आवश्यक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।  
समय-सीमा बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनदर्शन कार्यक्रम में भी सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को

Thu Feb 12 , 2026
सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल बलरामपुर, 12 फरवरी 2026/ जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर और रायपुर के तत्वाधान में महिला सैन्य पुलिस के पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में […]

You May Like

Breaking News

advertisement