एन.एस.ओ. हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई ने बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों के लिए बांटे मिट्टी के कसोरे

एन.एस.ओ. हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई ने बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों के लिए बांटे मिट्टी के कसोरे।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

एन.एस.ओ. की कुरुक्षेत्र शाखा ने पक्षियों के लिए पानी के सुलभ स्रोतों की आवश्यकता को पहचाना।

कुरुक्षेत्र, 20 मई : एन.एस.ओ. हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई ने एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में तीव्र गर्मी से निपटने के लिए चर्चा हुई। बैठक के उपरांत नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एन.एस.ओ.) की कुरुक्षेत्र इकाई ने वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। पक्षी मित्र अभियान के तहत युवा स्वयंसेवकों ने नगर के पार्कों में पक्षियों के लिए पानी से भरे मिट्टी के कसोरे वितरित किए। यह कार्य डा. उपासना की अध्यक्षता में किया गया। गर्मी के इस मौसम में एक छोटी सी पानी की बूंद अनगिनत पक्षियों की जान बचा सकती है। गर्मियों में तापमान के असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचने के कारण हर जीव परेशान है। एन.एस.ओ. की कुरुक्षेत्र शाखा ने पक्षियों के लिए पानी के सुलभ स्रोतों की आवश्यकता को पहचाना है। डा. उपासना के अनुसार पार्कों में मिट्टी के कसोरे यह सुनिश्चित करते हैं कि पक्षियों को आसानी से पानी मिल सके, जिससे वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें। कार्यक्रम में विनोद सिंगला, राजेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर राठौर, बी.बी. गुप्ता, अमरीक भिंडर, सुषमा, कशवी अरोड़ा, अविका, गौरव, अमित कश्यप, पायल, सचिन, रवि और सिया सहित कई सदस्य और स्थानीय निवासी शामिल हुए। देवश्री सिंह ने सभी स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। एन.एस.ओ. की कुरुक्षेत्र शाखा इस पहल का सभी प्रतिभागियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया गया। उनके सामूहिक प्रयास और समर्पण ने सामुदायिक सेवा और पर्यावरणीय नेतृत्व का एक सराहनीय उदाहरण स्थापित किया है।
एन.एस.ओ. हरियाणा के सदस्य कसोरे बांटने के अवसर पर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Tue May 21 , 2024
कुरुक्षेत्र में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र जिला प्रधान राजपाल कालड़ा ने कहा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के स्कूल भवन पर पुलिस विभाग का कब्जा हटवाने बारे भी बैठक में हुई चर्चा। कुरुक्षेत्र, 20 मई : कुरुक्षेत्र के देवीदास पुरा […]

You May Like

advertisement