सुरक्षा और सेवा को समर्पित रहा एनएसएस शिविरराइंका मालदेवता में आयोजित शिविर में दी गई आपदा प्रबंधन व बाल सुरक्षा की जानकारी


सागर मलिक

देहरादून: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में एनएसएस शिविर का तीसरा दिन सुरक्षा और सेवा को समर्पित रखा गया। सुबह की शुरुआत शिविरार्थियों ने प्रभात फेरी और दौड़ के साथ की। इसके बाद आयोजित योग सत्र में विद्यार्थियों ने मानसिक शांति और शारीरिक दक्षता के लिए विभिन्न योगाभ्यास किए। योग के दौरान शिविरार्थियों ने ध्यान, प्राणायाम और स्ट्रेचिंग तकनीक अपनाकर शरीर व मन को संतुलित किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान के माध्यम से सेवा की भावना का भी परिचय दिया। दोपहर में आयोजित विशेष कार्यशाला का मुख्य विषय आपदा प्रबंधन और बाल सुरक्षा था। विषय विशेषज्ञ पंकज भार्गव ने विद्यार्थियों को आपदा के समय बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियों और व्यवहारिक कदमों पर विशेष ध्यान दिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारी अर्जित की, जो उनके व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज सेवा में भी सहायक होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्कृष्ट लेखन के लिए दिल्ली में सम्मानित हुए "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Sun Jan 4 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन,3 जनवरी : मुम्बई की साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय काव्य मंच के द्वारा द्वारका,नई दिल्ली स्थित क्रिएटिव अनलॉक स्टूडियो में वृहद कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के […]

You May Like

advertisement