उत्तराखंड:-देवभूमि पत्रकार यूनियन,
जिला देहरादून कार्यकारिणी चुनाव
सुरेश चावला अध्यक्ष व दीपक गुलनी महामंत्री
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून, 11 जनवरी (विज्ञप्ति), देवभूमि पत्रकार यूनियन, रजि. के यहां हुए द्विवार्षिक चुनाव में सुरेश चावला जिला अध्यक्ष एवं दीपक गुलानी जिला महामंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी सेवा सिंह मठारू जी की देखरेख में हुए सर्वसम्मत चुनाव में उपरोक्त के अतिरिक्त संदीप शर्मा व संजय भट्ट – उपाध्यक्ष, रजत शर्मा व अनुराग सेमवाल – सचिव, ऋतुराज गैरोला – कोषाध्यक्ष, योगेश सक्सेना व शैलेन्द्र सिंह – प्रचार मंत्री, स. हरप्रीत सिंह व गौरव भारद्वाज – संगठन मंत्री चुने गए।
सदन ने सर्वसम्मति से चुनी गईं कार्यकारिणी को अधिकार दिया कि परस्पर सहमति से दस सदस्य कार्यकारिणी का मनोनयन करें। ताकि इक्कीस सदस्य कार्यकारिणी की संस्तुति प्रदेश कार्यकारिणी को स्वीकृति हेतु प्रेषित की जा सके।
इस अवसर पर सर्वप्रथम सदन में उपस्तिथ प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव डॉ. वी. डी. शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय, सचिव प्रेमलता भरतरी, शशिकांत मिश्रा, पं. सुभाष चन्द्र जोशी, राजेश भटनागर ने जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ततपश्चात जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डॉ. चन्द्र सिंह तोमर “मयंक”, केशव पचौरी “सागर’, जुगल किशोर वर्मा आदि ने विचार रखे।
इस अवसर पर सर्वश्री संजय कुमार, अभिनव चौरसिया, शैलेन्द्र पौखरियाल, राजकुमार छाबड़ा, अरुण कुमार, वरुण छाबड़ा आदि उपस्थित थे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-उत्तरांचल पंजाबी महासभा एक जुट हुई,

Mon Jan 11 , 2021
उत्तराखंड:-उत्तरांचल पंजाबी महासभा एक जुट हुई,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक निस्वरथ सेवा किसी से छुपी नहीं रह सकती इसी कारण आज उत्तराखंड के हर क़स्बे शहर व महानगर में राजीव घई के नेतृत्व में पंजाबी सभा सेवा करते हुए सभी के दिलो में बसी हुई हे। इस उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement