U.P की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी का 65वां जन्मदिन मनाया गया

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल

बलिया उत्तरप्रदेश

मोबाइल नंबर,8355002336

एंकर । बहुजन समाज पार्टी बलिया शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी का 65वां जन्मदिन बड़े ही सादगी से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता

विधायक उमाशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. मदन राम, सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़ रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. मदन राम ने कहा कि आज देश में बढ़ रहे कोरोना महामारी व किसान

आन्दोलन को देखते हुए जहां ठंडे के मौसम में खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूत है ऐसे में बहन मायावती

के निर्देशानुसार इसबार का जन्मदिन सादगी से मनाया जा रहा है। इसबार न केक कटेगा और न ही मिठाईयां बांटी जाएगी। उनका जन्मदिन

जनकल्याणकारी के रूप मनाया जा रहा है जिसमें गरीबों, लाचारों व बुर्जग, व प्रतिभाशाली गरीब छात्रों को सहयोग के रूप में मनाया गया। इस दौरान उन्होंने उनके बीच कम्बल का वितरण किया। सभा को सम्बोधित

करते हुए डा. मदन राम ने कहा कि प्रदेश की जनता बहन मायावती के तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही

है। उन्हें कार्यकाल को याद कर रही है। प्रदेश में गरीब के साथ अन्याय, अत्याचार, बेटी-बहनों के साथ बलात्कार, छेड़खानी आम बात हो गयी है। इसलिए इसवार का जन्मदिन मनाना तभी सार्थक होगा, जब हम

सभी लोग समाज में भाईचारा कायम करते हुए। 2022 में बहुमत की सरकार बनाकर बनाकर बहन मायावती को एकबार फिर मुख्यमंत्री बनाना होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि आज के जन्मदिन कार्यक्रम में

जनकल्याणकारी कार्यक्रम किया गया। जिसमें विधायक ने कम्बल का वितरण, वस्त्र, आर्थिक सहयोग आदि किया गया। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, जुल्म चरम पर है। ऐसे में जनता बसपा सुप्रिमों मायावती के कार्यों को याद कर रही है। आज जरूरत इस बात की है कि

समाज को जोड़कर एक साथ एक बार फिर पूरे ताकत के साथ बहन मायावती को पुनः प्रदेश का कमान सौपा जाए।इस मौके पर विनायक मौर्या, संतोष राम, अनिल राय, नरेन्द्र घुसिया, परशुराम चौहान, सत्येन्द्र राजभर, जितेन्द्र भारती, केसरी नन्द त्रिपाठी, हीरालाल कौशल, सुरेन्द्र निषाद, इंदल सिंह, अनिल मास्टर, अमन, पासवान सुहेल वर्मा,

ओमप्रकाश भारती, संतोष त्रिसरण, राजनीति भारती, विनोद सेहरा, शिवकुमार एडवोकेट, फैयाज अहमद, लल्लन राम, संजय राव, संजय भारती, संजीव वर्मा, अजय चौधरी डब्लू, अजय कुमार राम, चन्द्रशेखर माली, हरेन्द्र राम, अखिलेश राम, पटेल राम, जनार्दन राम, अजीत बब्लू, सिकन्दर गौतम, सैलेन्द्र महाराज, पमपम राय, रविन्द्र कुशवाहा, श्रवण भारती, शनि कुमार, सत्यप्रकाश जायसवाल, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, उत्कृष्ट कुमार भारती, प्रमोद

कुमार, आनन्द कुमार भारती, सुधीर तिवारी, उपेन्द्र पांडेय, अजय यादव, गुडडू मलिक, शिव प्रकाश मौर्या, दिनेश यादव, विनोद यादव,काशीनाथ, इत्यिाशक अहमद, मंटू सिंह, ई.

इमरान, परमात्मा गाँड, विनोद राम, मनोरंजन राव, चितरंजन सिंह, रजनीश राय, अरविन्द सिंह ने

सम्बोधित किया। संचालन जिला महासचिव महफूज आलम ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-कोविड-19 वैक्सिन, सूबे में वैक्सीन का पहले चरण के लिए तैयारी पूरी: मुख्यमंत्री

Sat Jan 16 , 2021
उत्तराखंड:-कोविड-19 वैक्सिन,सूबे में वैक्सीन का पहले चरण के लिए तैयारी पूरी: मुख्यमंत्रीप्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि 16 जनवरी, 2021 से प्रदेश में वैक्सीनेशन का पहले चरण के लिये पूरी तैयारी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य […]

You May Like

advertisement