कुवि में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 25 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग की एनएसएस यूनिट-3 द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार के महत्व तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर ने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को मतदाता शपथ दिलवाई तथा लोकतंत्र में सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला होता है, इसलिए प्रत्येक युवा को अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे देश की आर्थिक सशक्तता को बल मिलता है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन, मताधिकार के सदुपयोग एवं स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंट थॉमस स्कूल के प्रांगण में दिखी पूरे भारत की संस्कृति

Sun Jan 25 , 2026
सेंट थॉमस स्कूल के गणतंत्र दिवस समारोह का सुभाष सुधा ने किया अवलोकन” कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 24 जनवरी : सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, कुरुक्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह इस वर्ष अत्यंत अनोखे और भव्य स्वरूप में मनाया गया। “अनेकता में एकता” की भावना को साकार करते हुए विद्यालय परिसर में […]

You May Like

advertisement