मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ,’बाल विवाह सभ्य समाज के लिए अभिशाप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बाल विवाह सभ्य समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मती मोनिका राणा के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा बरेली के सार्वजनिक स्थान पर बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर लोगों को बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय एवं गैरकानूनी कृत्य है, जिस पर रोक लगाने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 लागू किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह करने एवं कराने वाले सभी व्यक्तियों के लिए दंड का स्पष्ट प्रावधान है।
अभियान में चर्चा के मुख्य विषय
बाल विवाह की रोकथाम ,बाल विवाह शपथ हस्ताक्षर अभियान
जागरूकता कार्यक्रम विभागीय सहायता योजनाओं की जानकारी जागरूकता सत्र में जनमानस को यह भी बताया गया कि यदि कहीं आसपास बाल विवाह की जानकारी मिले तो 1098, 1090, 181 अथवा 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी जा सकती हैं।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत (HEW) से रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर ,हरविंदर कौर व शेरिन जेंडर स्पेशलिस्ट व वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Tue Jan 6 , 2026
शासन की मंशानुरूप के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण करने के दिए निर्देश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement