शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम

Oplus_131072

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम
बदायूँ: 09 जुलाई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार भी किया गया।
शासन के निर्देशानुसार 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 थी। इसलिए सम्पूर्ण समाधान दिवस 04 जुलाई 2026 प्रथम शनिवार को न होकर अगले कार्यदिवस सोमवार को तहसील दातागंज में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्बंधित अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, आवास व छात्रवृत्ति की मांग सहित विभिन्न विभागों से सम्ब्ंाधित कुल 52 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती एवं प्रार्थना पत्रों का सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Fri Jul 10 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 बेटियों को प्रशिक्षित करना महान कार्य : बंशी पुरी। कुरुक्षेत्र 9 जुलाई : श्री स्थाणु सेवा मण्डल कुरुक्षेत्र ने महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मे महंत प्रभात पुरी महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र शुरू […]

You May Like

Breaking News

advertisement