भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जन्म दिवस के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ

जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2022/ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कलेक्ट्रेट के प्रांगण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसकी कल सद्भावना प्रतिज्ञा ली  गयी।
     कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव के बिना सभी को भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी शपथ दिलायी।
     इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मंडावी, संयुक्त कलेक्ट श्री आर पी आंचला, श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, श्री आर के तंबोली, श्रीमती ज्योति पटेल खाद्य अधिकारी श्री मनोज त्रिपाठी सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।  

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अवैध प्लाटिंग एवं कालोनी के निर्माण रोकने दल गठित

Fri Aug 19 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 19 अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला जॉजगीर-चांपा के नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला एवं नगर पालिका परिषद चांपा मे अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कालोनी निर्माण को रोकने एवं कार्यवाही किये जाने हेतु जाँच दल का गठन किया है।नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला जाँच दल में प्रभारी एसडीएम […]

You May Like

advertisement