6 महीने से पेंडिंग सीएम विंडो की शिकायतों का अगली मीटिंग से पहले निपटान करें अधिकारी : विश्राम कुमार मीणा

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सीएम विंडो की शिकायतों की करी समीक्षा।
सीएम विंडो की 12276 शिकायतों में से 12021 को डिस्पोज किया,120 ओवरडयू व 117 शिकायत इन-एक्शन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों पर संबंधित विभाग अपनी एटीआर रिपोर्ट को समयबद्ध तरीके से जमा करवाएं। इस शिकायतों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं रिव्यू करते हैं। सीएम विंडो की जिस विभाग की ज्यादा शिकायतें पेंडिंग है, उनका समय पर निपटान नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पिछले 6 महीने से ज्यादा समय की जिनकी एटीआर पेंडिंग है वो अगली मीटिंग से पहले उनकी एटीआर अपलोड करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एचआरडी विभाग के आयुक्त एवं सचिव फूलचंद मीणा ने आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जिला में अभी तक 12276 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से 12021 शिकायतों को डिस्पोज ऑफ कर दिया गया है। अभी 120 शिकायत यानी 22 प्रतिशत ओवरडयू हैं, जबकि 117 शिकायत इन-एक्शन और 61 शिकायतों की एटीआर भेजी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि जनसंवाद के तहत अभी तक 549 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, 165 शिकायतों को डिस्पोज किया गया है, 87 ओवर डयू हैं, जबकि 126 शिकायतें इन एक्शन और 48 शिकायतों की एटीआर भेजी जा चुकी हैं। इसी तरह समाधान शिविर में 8343 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5449 शिकायतों का समाधान करवाया गया है, जबकि 243 शिकायतें अभी पेंडिंग हैं, 2540 शिकायत रिजेक्ट और 54 रि-ओपन की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग की शिकायतों पर संज्ञान ले और उनका समाधान करें।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। किसी भी दिन सीएम विंडो पर शिकायत दे सकते हैं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम और मुख्यमंत्री कार्यालय पर दी जाने वाली शिकायतों को शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से भी नागरिकों द्वारा अपलोड किया जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानूसन की पहली बरसात ने ही खोली प्रशासन के दावों की पोल : अशोक अरोड़ा

Sat Jul 11 , 2026
विधायक बोले, नगर परिषद की लापरवाही के कारण नगर की दुकानों और घरों में घुसा पानी।कहा, एक ही एजेंसी को दे रखे 27 ठेके, दो साल पहले दिए ठेकों पर शुरु भी नही हुआ काम।नगर परिषद के घोटालों की विजिलेंस विभाग से करवाई जाए जांच : अरोड़ा। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement