शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
बदायूँ: 05 जुलाई। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में पर्यावरण संरक्षण व संतुलन हेतु अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भूमि की पैमाइश कराने, चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, आवास दिलवाने आदि से सम्बंधित राजस्व विभाग की 30 व अन्य विभागों की 25 सहित कुल 55 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम रिपुदमन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।( बीबी न्यूज़ बदायूं)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: उत्तराखंडआयुर्वेद विवी को अनुदान जारी करने से पहले मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

Sun Jul 6 , 2025
उत्तराखंड: उत्तराखंडआयुर्वेद विवी को अनुदान जारी करने से पहले मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट,सागर मलिक शासन ने सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को प्राविधानित धनराशि जारी करने से पहले विश्वविद्यालय से कई […]

You May Like

Breaking News

advertisement