
उपमंडल कार्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अनुभव मेहता ने नागरिकों की सुनी समस्याएं।
लाडवा, प्रमोद कौशिक 27 अप्रैल : एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। किसी भी व्यक्ति को अलग अलग जगह चक्कर ना काटने पडें। एसडीएम अनुभव मेहता ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय लाडवा में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर सोमवार व वीरवार को उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का एक छत के नीचे तुरंत निदान करवाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा भी समाधान शिविरों की वीसी के माध्यम से निगरानी की जाती है तथा हर शुक्रवार को शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है। समाधान शिविरों का आयोजन हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक किया जा रहा है।


