तहसीलों में पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा अधिकारियों को: विश्राम कुमार मीणा

तहसीलों में पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा अधिकारियों को: विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शाहबाद और बाबैन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, तहसीलों को स्वच्छ रखने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 सितंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की सभी तहसीलों व सब तहसीलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। इन तहसीलों में जीरो टोरलेंस पॉलिसी को अडोप करना होगा। इसके साथ ही तहसील कार्यालयों की स्वच्छता पर भी विशेष फोकस रखकर कार्य करना होगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सोमवार को शाहबाद व बाबैन तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शाहबाद में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम डा. चिनार चहल ने नए भवन में लोगों की सुविधा के अनुसार बनाए गए सभी कक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा तहसीलों को पेपर लैस करने की तैयारियों के बारे में भी विशेष जानकारी दी है।
उपायुक्त ने शाहबाद तहसील का निरीक्षण करने के बाद बाबैन तहसील कार्यालय का जायजा लिया और यहां पर तहसील को पेपर लैस करने से सम्बन्धित तैयारियों की फीडबैक भी ली। इसके साथ ही सभी कक्षों का निरीक्षण किया और स्वच्छता का भी आकलन किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि तहसील कार्यालयों में सभी नागरिकों का प्राथमिकता के आधार पर पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए। किसी भी व्यक्ति की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए, इसके साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस जिले को सबसे स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान चल रहा है इसलिए इस अभियान में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार लग रहा है न्याय की गुहार

Tue Sep 16 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार लग रहा है न्याय की गुहार दबंगों ने किया अविवाहित लड़की के साथ छेड़छाड़ का प्रयास मारपीटरायबरेली खीरों थाना अंतर्गत उन्नत खेड़ा में एक लड़की से छेड़छाड़ तथा मारपीट का मामला सामने आया है पीड़ित अपनी मां के साथ आज पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

Breaking News

advertisement