बिहार:कोविन पोर्टल पर डेटा अपडेशन व वंचित लोगों को दूसरे डोज का टीकाकरण सुनिश्चित करायें अधिकारी : डीएम

  • जिले में दूसरी बार मिशन 30 हजार की कामयाबी के बाद मिशन 01 लाख के आयोजन की हो रही तैयारी
  • जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मिशन 01 लाख के सफल आयोजन को लेकर दिया जरूरी निर्देश

अररिया संवाददाता

कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में दूसरी बार आयोजित मिशन 30 हजार का आयोजन बेहद सफल साबित हुआ। इससे उत्साहित प्रशासनिक व स्वास्थ्य महकमा अपनी अगली रणनीति तैयार कर रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर एक दिन में 01 लाख लोगों के टीकारकण की योजना तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व में भी एक बार मिशन एक लाख का आयोजन कोरोना टीका की अनुपलब्धता के कारण टाला जा चुका है। बीते कुछ दिनों से राज्य स्तर से जिले को पर्याप्त मात्रा में टीका का डोज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने इसे लेकर फिर से विस्तृत रणनीति तैयार करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया है।

अभियान की सफलता पर डीएम ने कर्मियों की दी बधाई :

जिले में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिये दूसरी बार बीते शनिवार को आयोजित मिशन 30 हजार की सफलता पर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने संबंधित विभागीय अधिकारी व सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों को बधाई दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि महज एक दिन के अंतराल में इस आयोजन को सफल बनाना बेहद मुश्किल व चुनौतीपूर्ण था। बावजूद अभियान बेहद सफल साबित हुआ। इसके लिये अभियान से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि टीम भावना व दृढ इच्छाशक्ति के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। तो क्यों न हम एक दिन में 01 लाख लोगों के टीकाकरण को लेकर अपनी तैयारियां शुरू करें। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कोविन पोर्टल पर लाभुकों के ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को तेज करते हुए टीका के दूसरे डोज से वंचित लोगों का टीकाकरण भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

जिले में अब तक बेहद सफल रहा है टीकाकरण अभियान :

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभाग भी मिशन 01 लाख के सफल आयोजन को लेकर हरकत में आ चुका है। सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जिले में दूसरी बार आयोजित मिशन 30 हजार खासा सफल साबित हुआ। इससे अधिकारी व कर्मियों का मनोबल काफी बढ़ा है। लोग अब टीका के महत्व को समझने लगे हैं। वहीं डीपीएम रेहान अशरफ ने कहा कि जिलाधिकारी की अगुआई में जिले में संचालित टीकाकरण अभियान अब तक बेहद सफल साबित हुआ है। उनके कुशल मार्गदर्शन से मिशन एक लाख का लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर लिया जायेगा|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 6ਵਾਂ ਪੇ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਰਗ ਨਾਲ ਦੂਸਰਾ ਪੁਨਰਗਠਨ ਨੀਤੀ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਕੁਹਾੜਾ ਚਲਾਉਣ ਦੇ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਰਗ ਨਾਲ ਕੋਝਾ ਮਜ਼ਾਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ

Mon Aug 2 , 2021
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 2 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਛੇਵੇਂ ਪੇ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਰਗ ਨਾਲ ਕੋਝਾ ਮਜ਼ਾਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਦੂਸਰਾ ਪੁਨਰਗਠਨ ਨੀਤੀ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਕੁਹਾੜਾ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਇਸੇ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਤਹਿਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ […]

You May Like

Breaking News

advertisement