
आजमगढ़। आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को मौलिक अधिकार पार्टी उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ जिला इकाई ने मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ शर्मा आजमगढ़ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश महासचिव राम बहादुर शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, हौसला प्रसाद शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़, सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि के साथ समय 3.00 बजे शाम पूर्व सूचना के अनुसार राष्ट्रध्यक्ष महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी को संबोधित 07 सूत्रीय ज्ञापन द्वारा जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ नामित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को सौंपा। जिसमें संविधान की प्रस्तावना सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के तहत् महिला आरक्षण बिल 33% की जगह 50% आबादी के अनुपात सभी वर्ग की सभी महिलाओं को राजनीति,नौकरी, एवं शिक्षा देने, 40.5% अति पिछड़े वर्गों को पृथक आरक्षण देने, अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण कानून बनाने, अनुच्छेद 39 (ख) प्राकृतिक संपदाओं पर सबका सामान अधिकार,, अनुच्छेद 39(ग़), वित्त का समान वितरण के अनुसार प्रत्येक मतदाता को प्रतिमाह रु04000/_वोटरशिप लागू करने क्योंकि देश की मालिक जनता है मतदाता ही सरकार है। एम पी,एम एल ए, जनता के प्रतिनिधि, और अधिकारी, कर्मचारी जनता के नौकर हैं। संविधान के तहत धरती का न्यायसंगत बंटवारा हो अर्थात प्रत्येक जनगणना के बाद ग्राम एवं नगर से चकबंदी एवं हकबंदी कर पात्र व्यक्ति को आवास,व्यवसाय, अथवा कृषि हेतु पर्याप्त भूमि देने, संपूर्ण शिक्षा, चिकित्सा जांच मुफ्त करने, चुनाव आयोग की तानाशाही का समापन करने, ई वी एम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने संबंधित 07 बिंदु शामिल रहे।

