ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना गायक मुकेश को 93 वीं जयन्ती पर दी गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गायक मुकेश की 93 वीं जयन्ती पर “गीतों भरी शाम मुकेश के नाम ” कार्यक्रम का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा की “ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना” की प्रस्तुति ने वातावरण भावमय कर दिया। मुकेश कुमार सक्सेना ने “तेरी निगाहों पर मर-मर गये हम” गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। अनिल गुप्ता के “तौबा यह मतवाली चाल ” प्रस्तुत करके समां बांध दिया वहीं अरुणा सिन्हा ने ” जिस गली में तेरा घर न हो बालमा” प्रस्तुत करके सब का मन मोह लिया।प्रसिद्ध गायक अनूप जायसवाल की “दीवानों से यह मत पूछो दीवानों पर क्या गुजरी है” की जोरदार प्रस्तुति ने बहुत तालियां बटोरी।गायक सुधीर मोहन की प्रस्तुति “संसार है एक नदिया सुख दुख दो किनारे हैं” की प्रस्तुति बहुत पसंद की गई। प्रकाश चंद्र सक्सेना ने “खुशी की वह रात आ गई” की जोरदार सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मीरा मोहन की प्रस्तुति “लौट के आ जा मेरे मीत’ ने वातावरण गुंजायमान कर दिया।जितेंद्र सक्सेना ने मैं तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा सदा, मुकेश कुमार ने ओ रे ताल मिले नदी के जल में प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। कल्पना का गीत फूल तुम्हें भेजा है खत में श्रोताओं को रिझा गया। कार्यक्रम में बेबी कुमारी,डॉ. शिफालिका , सुनील कुमार शर्मा,मंजू लता, सरोज शर्मा, अल्पना जायसवाल,मीरा मोहन,नरेंद्र कोहली और वीना रस्तोगी ने मुकेश के सदा बहार गीत प्रस्तुत करके श्रोताओं से वाहवाही लूटी। अनुकरणीय योगदान के लिए शैलेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने जताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फरीदपुर में नगर कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सर्जन अभियान की बैठक की आयोजित

Thu Jul 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फरीदपुर मे नगर कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सर्जन अभियान की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोहन लाल शर्मा ने किया । बैठक के बाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement