प्लांटेशन ड्राईव कार्यक्रम तहत ग्राम चिचपोलंग में आयल पॉम पौधा रोपण कार्य

कोंडागांव, 21 जुलाई 2026/ केन्द्रपोषित योजना नेशनत मिशन ऑन इडिबल आयल – घटक – आयल पॉम तहत 15 अक्टूबर 2026 तक प्लांटेशन ड्राईव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें आयल पॉम पौधा का रोपण इच्छुक कृषकों के प्रक्षेत्रो में किया जाता है। इसी क्रम में ग्राम चिचपोलंग निवासी श्री झोडिया कोर्राम पिता- सुकालू के निजी भूमि में रकबा 2.5 एकड़ में 125 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत उद्यान अद्यीक्षक श्री लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव द्वारा कृषकों को आयल पॉम के उन्नत खेती के महत्वपूर्ण बिंदुओं, विपणन व्यवस्था, प्रति एकड़ लाभ के बारे में जानकारी देकर कृषकों को आयल पॉम के खेती से प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति अनिता कोर्राम के द्वारा कृषकों को अधिक से अधिक आयल पॉम पौधा रोपण कर अधिक से अधिक आय अर्जित करने पर जोर दिया। तत्पश्चात स्थानीय जनपद सदस्य श्रीमति नीलावती नाग द्वारा कृषकों को आयल पॉम पौधा के फायदे और होने वाले लाभ के बारे में बताया और आयल पॉम योजनान्तर्गत लगाने को कहा पॉम पौधा का रोेपण किया कार्यक्रम के अंत में संबंधित कृषक को मुख्य अतिथि द्वारा कार्यआदेश, पत्रक एवं अनुबंधपत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री विजय सोढ़ी व पंचगण, विभागीय अधिकारी श्रीमति इंद्राणी पेगड, श्री संतुराम नेताम एवं ग्रामीण व कृषक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Tue Jul 21 , 2026
कोंडागांव, 21 जुलाई 2026/ जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई द्वारा सोमवार को जनपद पंचायत कोंडागांव में पंचायत सचिवों एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement