फतेहगंज पश्चिमी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने ओमेंद्र सिंह चौहान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर हुई धक्का मुखी, ओमेंद्र सिंह चौहान बने अध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता, जानकारी के अनुसार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शाम को भाजपाइयों में धक्का मुक्की हो गई। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन देर शाम को कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर वापस ले ली। हंगामे के दौरान ही भिटौरा के उमेंद्र सिंह चौहान को सर्व सहमति से मेला अध्यक्ष चुन लिया गया। उसके उनके घर और फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, फतेहगंज के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व मेल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, पूर्व ब्लाक प्रमुख देव पाल सिंह चौहान, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, एडवोकेट चक्रवीर सिंह चौहान, एडवोकेट यशेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, व्यापारी सरबत उल्ला खा, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, अध्यापक सुनील शर्मा, ठेकेदार कैलाश शर्मा, दीपक तोमर, सुनील पांडे, सतीश महेश्वरी, सुरेश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल उर्फ पप्पू पान वाले, महिपाल सिंह, प्रेम प्रकाश गर्ग, राहुल गुप्ता, जतिन चौहान आदि ने ओमेंद्र सिंह चौहान को फूल माला पहनकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि करीब एक माह पहले स्थानीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू लाला का निधन हो गया था। पूर्व सूचना के अनुसार शाम 6 बजे रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष चुनने के लिए रामलीला कमेटी सदस्य रामलीला मंच पर एकत्र हो गए। प्रेम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में चुनाव के दौरान दौलत राम गुप्ता और अन्य अलग-अलग सदस्यों ने ओमेंद्र सिंह चौहान का नाम प्रस्तावित किया। काफी देर मंथन के दौरान दौलत राम गुप्ता ने उमेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में सहमति दे दी। मेला कमेटी मंत्री महिपाल सिंह ओमेंद्र के समर्थन में सर्व सहमति से प्रस्ताव लिखने लगे। इसी दौरान एक भाजपा नेता ने विरोध कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। एक पक्ष मंच पर धक्के से नीचे गिर गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों ने तहरीर वापस ले ली। हालांकि झगड़ा समाप्त होने के बाद सर्व सहमति से ओमेंद्र सिंह चौहान को रामलीला मेला कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement