दिनांक 04 फरवरी, 2022 को उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष की कूल राजस्व से अधिक अर्जित कर लिया

फिरोजपुर 6 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा व्यापार और उद्योग जगत के साथ निरंतर संपर्क और सार्थक संवाद करने से वित्तीय वर्ष 2021-22 में फिरोजपुर मंडल ने माल ढुलाई एवं उससे अर्जित राजस्व में भी उच्च वृद्धि प्राप्त की है। इन्हीं अथक प्रयासों के कारण फिरोजपुर मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष की लोडिंग 12.94 मिलियन टन वर्तमान वित्तीय वर्ष पूर्ण होने से पूर्व ही जनवरी, 2022 तक 12.97 मिलियन टन लदान के साथ-साथ माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व को भी पार कर लिया है। इसके साथ-साथ वर्तमान वित्त वर्ष की 04 फरवरी तक फिरोजपुर मंडल की माल ढुलाई से माल भाड़ा राजस्व 2400.97 करोड़ रुपए रही, जबकि पूर्ण गत वित्त वर्ष में यह 2399.33 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार अभी तक उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है तथा मार्च 2022 तक इसमें और भी वृद्धि होगी।

उपरोक्त ऊँचाईयों को छूने में फिरोजपुर मंडल के बिज़नस डेवलपमेंट यूनिट का अथक प्रयास रहा है। मंडल द्वारा आलू की 14 किसान रेल का परिचालान किया गया। इसके अतिरिक्त मंडल द्वारा आईसीएफ के परम्पजरागत पुराने वातानुकूलित या‍त्री डिब्बों  वाली रेलगाड़ी को पार्सल यातायात की ढुलाई में इस्तेमाल करते हुए दो कार्गो एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन किया गया। छोटे व्यापारियों की सुविधा हेतु फुटकर डिब्बों (वैगनों) में पीसमील लोडिंग के माध्यम से खाद्य पदार्थ, पेपर तथा बासमती चावल का लदान किया गया।  नसराला से ट्रैक्टर की लोडिंग देश के अन्य भागों के अलावा बांग्लादेश के बेनपोल निर्यात करके अंतराष्ट्रीय व्यापार भी किया गया। 

मंडल रेल प्रबंधक ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग और प्रयासों की सराहना की, जिससे पारंपरिक के अलावा कई नई वस्तुओं का भी परिवहन मंडल द्वारा किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने लगाया 177 वां रक्तदान शिविर

Sun Feb 6 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र के प्रमुख व्यापारी समाजसेवी उमेश गर्ग हर तीसरे महीने करते है रक्तदान।मरणोपरांत अंग दान का भी लिया फैंसला।समाज में प्रेरणा का स्तोत्र बने उमेश गर्ग।हर स्वस्थ व्यक्ति को जरूर करना चाहिए रक्तदान : रविंद्र सिंह।शिविर में 12 रक्तदाताओं ने किया […]

You May Like

advertisement