मुख्यमंत्री के आगमन पर जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

आजमगढ़ |भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोककल्याणकारी ऐतिहासिक केंद्रीय बजट को लेकर काफी उत्साहित हैं। संगठन के कार्यकर्ता बजट की खूबियों को बताने के लिए जनता के बीच जाएंगे।बजट में हर क्षेत्र व सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है।इसकी खूबियां बताने के लिए संगठन ने अभिनय चलाने का निर्णय लिया है।प्रथम चरण में हर जिले में वरिष्ठ पदाधिकारी पत्रकारों से वार्ता करेंगे। द्वितीय चरण में जिला और मंडल स्तर पर परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में सांगठनिक इकाई स्तर पर बैठक का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा और इस प्रस्ताव को अभिनन्दन पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर पूरी गम्भीरता से मैदान में अपने विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। हमारे कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में पूरे मनोयोग से लगे हैं । हमारी विजय सुनिश्चित है। बैठक में लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव ने 8 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मोजरापुर सठियांव में पुर्वांचल एक्सप्रेसवे के निरिक्षण कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा हरिवंश मिश्रा गुड्डू, सहजानंद राय, अरविंद जायसवाल, मंजू सरोज, माला द्विवेदी, घनश्याम पटेल,देवेन्द्र सिंह , श्रीकृष्ण पाल,विनोद उपाध्याय नन्हकूराम सरोज पवन सिंह मुन्ना, नागेन्द्र पटेल, सतेन्द्र राय,पूनम सिंह, संजय यादव, महेंद्र मौर्या, पंकज सिंह कौशिक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होमगार्ड सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई

Mon Feb 8 , 2021
होमगार्ड सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई आजमगढ़ /थाना रानी की सराय क्षेत्र होमगार्ड को सेवा निवृत्त मे मुख्य अतिथि सी ओ अंडर ट्रेनिंग परिक्षणा धीन राजेश यादव व थाना प्रभारी रामायण सिंह ने रविवार को रानी की सराय थाना प्रांगण मे कंपनी रानी की सराय से सेवानिवृत्त हो रहे […]

You May Like

advertisement