दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी ने बताया कि हमारा मन एक वन का प्रतीक है। तड़का, सुबहू और मरीच इत्यादि असुर हमारे मन में उठने वाले लोभ, मोह, अहंकार के प्रत्येक हैं

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी ने बताया कि हमारा मन एक वन का प्रतीक है। तड़का, सुबहू और मरीच इत्यादि असुर हमारे मन में उठने वाले लोभ, मोह, अहंकार के प्रत्येक हैं

(पंजाब) फिरोजपुर 06 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से संजोली में चल रही श्री राम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि प्रभु श्री राम जी ऋषि विश्वामित्र जी के संग वन प्रांत में जाकर आसुरी शक्तियों को समाप्त करते हैं। साध्वी जी ने समझाते हुए कहा कि वास्तव में हमारा मन एक वन का प्रतीक है। ताड़का और सुबाहु मारीच इत्यादि असुर हमारे मन में उठने वाले लोभ, मोह, अहंकार का प्रतीक है। जिस प्रकार से वन प्रांत में प्रभु श्रीराम के प्रकट होने पर आसुरी शक्तियों का अंत हुआ। अंधकार व अज्ञानता समाप्त हुए और शांति के साम्राज्य की स्थापना हुई ठीक वैसे ही हमारे अंतर्गत में जब श्रीराम का प्राकट्य होगा, तब इन विकारों के ऊपर अंकुश लग पाएगा। आवश्यकता है एक सतगुरु के शरणागत होकर अपने अंदर श्रीराम को प्रकट करने की।
साध्वी जी ने बताया कि प्रभु श्री राम जनकपुरी में जाते हैं। जहाँ प्रभु श्री राम की मुलाकात पुष्प वाटिका में माँ जानकी से होती है। माता सीता प्रभु श्री राम की सहयोगिनी बन कर उनकी नर लीला में सहयोगी बनती हैं।
कथा का शुभारम्भ पूजन से हुआ जिसमें पुनीत नेगी ने परिवार सहित हिस्सा लिया।सन्त समाज ने संगीतमय भजनों के माध्यम से उपस्थित जन समूह को आनन्द विभोर किया।
पूर्व मेयर शिमला सत्या ठाकुर कौंडल,डॉ पवन कुमार, बस्ती राम संघायक और दीपेश डोगरा ने दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा का समापन मंगल आरती से हुआ जिसमें पार्षद अंकुश वर्मा, विजय शर्मा, मंगा सिंह, सुबोध सूद, सुनील कौंडल और बहादुर सिंह ने हिस्सा लिया।
प्रतिदिन कथा के बाद सारी संगत के लिए प्रसाद और भंडारे का प्रबन्ध किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन वन विहार में धूमधाम से चल रहा है जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव

Thu May 8 , 2025
प्राचीन वन विहार में धूमधाम से चल रहा है जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव प्राचीन वन विहार में धूमधाम से चल रहा है जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। वृन्दावन : रमणरेती- परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन वन विहार (आचार्य […]

You May Like

advertisement