दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से श्री राम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री भारती जी ने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने की कथा सुनाइ

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से श्री राम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री भारती जी ने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने की कथा सुनाइ

(पंजाब) फिरोजपुर 02 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से कुल्लू में आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी ने कथा प्रवचनों में कहा कि प्रभु श्री राम जी ऋषि विश्वामित्र जी के संग वन प्रांत में जाकर आसुरी शक्तियों को समाप्त करते हैं।

  साध्वी जी ने समझाते हुए कहा कि वास्तव में हमारा मन एक वन का प्रतीक है। ताड़का और सुबाहु मारीच इत्यादि असुर हमारे मन में उठने वाले लोभ, मोह, अहंकार का प्रतीक है। जिस प्रकार से वन प्रांत में प्रभु श्रीराम के प्रकट होने पर आसुरी शक्तियों का अंत हुआ,अंधकार व अज्ञानता समाप्त हुए और शांति के साम्राज्य की स्थापना हुई ठीक वैसे ही हमारे अंतर्गत में जब श्रीराम का प्राकट्य होगा, तब इन विकारों के ऊपर अंकुश लग पाएगा। आवश्यकता है एक सतगुरु के शरणागत होकर अपने अंदर श्रीराम को प्रकट करने की। 

     कथा में साध्वी जी ने पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया और साथ ही हिमाचल घूमने के लिए आने वाले सभी पर्यटकों को सभी देव स्थानों की पवित्रता,गरिमा और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।

कथा में स्वामी विनयानन्द,महात्मा नरेश ने प्रभु राम की महिमा का गुणगान किया।

    कथा का शुभारम्भ पूजन से हुआ जिसमें कर्मचंद ठाकुर ने परिवार सहित हिस्सा लिया।

मंगल आरती में राजपरिवार कुल्लू से दानवेन्द्र सिंह,महंत सीताराम जी, भाजपा विस्तारक सुरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अमित सूद,जिला कार्यवाह आरएसएस सुमित सूद,राहुल सोलंकी,पुरोहित सिद्धार्थ शर्मा, पण्डित दिनेश, राजिंदर प्रसाद सूद, जनकराज, संजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

  साध्वी गार्गी भारती जी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 5 जून तक रहेगा।6 जून को सुबह 9 बजे हवन यज्ञ के बाद कथा को विराम दिया जायेगा।प्रतिदिन शहर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग प्रभु राम का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पधार रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement