फिरोजपुर की आन बान व शान समाज कल्याण में अग्रसर फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर लंगर सेवा निरंतर जारी है

फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारा संकल्प है:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर 22 अगस्त 2022
फिरोजपुर की आन बान व शान फिरोजपुर की एकलौती संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन ,फिरोजपुर लंगर सेवा समाज सेवा में अग्रसर है। फिरोजपुर में पिछले करीब 3 वर्षों से अधिक मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों और दानी सज्जनों के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य निरंतर जारी है।

श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि तकरीबन 1000 जरूरतमंद व्यक्तियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपतियाँ भी शामिल है। जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं। खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं। डिसएबल बच्चों को दूध भी परोसा जाता है। लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है।

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ व पीसी कुमार वरिष्ठ समाज सेवकों ने बताया कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए और कहा कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है। दान देने वालों का हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखतीं है। और लंगर सेवा में दिया गया पैसा लंगर पर ही खर्च होता है। इसीलिए लोग हमें सहयोग करने वाले सज्जनों की गिनती बढ़ती जा रहे हैं।

इस मौके श्री शैलेंद्र कुमार (बाबला),पी सी कुमार, गतिंदर कमल, राहुल ओबरॉय, सनी मोंगा इत्यादि ने लंगर बांटने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आजमगढ़ :पुलिस के हत्थे चढा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mon Aug 22 , 2022
बिलरियागंज आजमगढ़ पुलिस के हत्थे चढा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज की पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए हत्या के मामले में मुकदमा व एससी एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद मोअज्जम पुत्र इसरार अहमद गांव बिंदवल थाना […]

You May Like

advertisement