राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से संचालित समर्पण चल चिकित्सालय सेवा की ओर से आनंद धाम कुष्ठ आश्रम फिरोजपुर में कुश रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से संचालित समर्पण चल चिकित्सालय सेवा की ओर से आनंद धाम कुष्ठ आश्रम फिरोजपुर में कुश रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 06 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से संचालित समर्पण चल चिकित्साल्य सेवा के माध्यम से आज पंजाब के फिरोज़पुर में स्थित आनंद धाम कुष्ठ आश्रम में आज कुष्ठ रोगियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का सुभारंभ श्री दविंदर बजाज कार्यकारिणी सदस्य बीजेपी (पंजाब) और श्री कैलाश शर्मा वरिष्ठ समाज सेवक ने किया।
चिकित्सा शिविर में कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी 32 लोगों की स्वास्थ्य जांच जैसे रक्तचाप, मधुमेह एवं विभिन्न प्रकार की रक्त जांचें की गईं।
कुष्ठ रोगियों के घावों की मरहम-पट्टी एवं शल्य चिकित्सा के साथ-साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यकतानुसार दवाएं-इंजेक्शन भी निःशुल्क वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं महिलाओं को सैनेट्री पैड भी वितरित किए गए।
गौरतलब है कि समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित इस अनूठी सेवा के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले सभी कुष्ठ रोगियों एवं उनके परिवारजनों को उनके निवास स्थान पर ही निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਰੋਇਲ ਵੱਲੋਂ ਸਰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਝੁਗੀ ਝੋਪੜੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਕਰੀਬ 50 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਗਏ ਗਰਮ ਕੰਬਲ

Tue Nov 7 , 2023
ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਰੋਇਲ ਵੱਲੋਂ ਸਰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਝੁਗੀ ਝੋਪੜੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਕਰੀਬ 50 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਗਏ ਗਰਮ ਕੰਬਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 06 ਨਵੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਪੱਧਰ ਦੀ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰੋਇਲ ਵੱਲੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਸਥਾਨਕ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ […]

You May Like

advertisement