सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा की ओर से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव [जन्माष्टमी] बहुत ही श्रद्धा भावना एवं प्रेम से मनाया

👉भगवान श्री कृष्ण जी के बाल स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई।

👉 बच्चों से भगवान श्री कृष्ण जी के बारे प्रश्नों का सही उतर देने वाले बच्चों पुरस्कार दिए: स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी।

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा की ओर से परम पुज्यनीय स्वामी श्री अमरेश्वर दास महांराज जी के नेतृत्व में श्री कृष्ण भक्तों ने बहुत ही श्रद्धा भावना एवं प्रेम से भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया। महिला संकीर्तन भजन मंडली ने भगवान श्री कृष्ण जी के बहुत ही सुंदर सुंदर गायन किए। इस प्रकार पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्ति रस में डूब कर नाचने लगे। स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी ने भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं पर आधारित प्रवचनों एवं भजनों से सभी धर्म प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बच्चों से भगवान श्री कृष्ण जी बारे प्रश्न पूछे सही उतर देने वाले बच्चों पुरस्कार दिए गए। पंडाल में भगवान श्री कृष्ण जी की जय जय कार हो थी। साध्वी कृष्णा दासी जी ने भी भजनों एवं भगवान श्री कृष्ण जी की महिमा का गुनगान किया। हांडी फोड़ने का दृश्य बहुत ही सराहनीय एवं अदभुत रहा। श्री कृष्ण भक्तों ने बहुत ही श्रद्धा भावना एवं प्रेम से भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया। इस प्रकार वरिष्ठ समाज सेवी एवं एडवोकेट बोध राज मजीठिया, अश्विनी मट्टू, पुनीत बांसल, सहिल अरोड़ा, करन धामीजा, शालीन शर्मा, अशोक बावा, पंकज सूद एवं भारी संख्या में श्रद्धालु ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्वामी जी ने भगवान श्री कृष्ण जी जन्माष्टमी के शुभ अवसर सभी श्रद्धालु परिवारों को शुभकामनाएँ दी। प्रोग्राम के अंत में माखन, मिश्री, फल लड्डू मिष्ठान खिलोनों एवं भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक प्रयास एनजीओ द्वारा कैंप में 250 व्यक्तियों को लगाई गई कोविडशील वैक्सीन

Thu Sep 2 , 2021
फिरोजपुर 2 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- फिरोजपुर जिला प्रशासन व सेहत विभाग के दिशा निर्देश 14th कोविड वैक्सीनेशन कैंप एक प्रयास वेलफेयर सोसायटी फिरोजपुर द्वारा इस बार श्री कृष्णा मंदिर, मोहल्ला सचदेवया वाला फिरोजपुर शहर में लगाया गया। अध्यक्ष सरबजीत शर्मा सनी ने बताया कि इस कैंप में […]

You May Like

advertisement