श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक भक्ति भजन ग्रुप एवं सदस्यों की ओर से हार्मनी कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 6,7 एवं 8 मार्च 2026 को किया जा रहा भव्य गौ कथा का आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 05 मार्च 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक भक्ति भजन ग्रुप एवं ग्रुप के सदस्यों द्वारा दिनांक 6, 7 एवं 8 मार्च 2026 को कच्चा जीरा रोड पर हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में गौ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक एवं कमल कालिया प्रधान ने बताया कि कथा का समय सायं 5:30 बजे से 7:30 तक रखा गया है। कथा के उपरांत सभी गौ प्रेमियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। व्यास गद्दी पर माननीय श्री चंद्रकांत जी गौ कथा वाचक गौ माता के बारे में जानकारी देंगे। गो महिमा एवं सनातन धर्म के लिए दिव्या विचारों की अमृत वर्षा करेंगे। इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण, धर्म एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। संजोजकों की ओर से सभी गौ प्रेमियों को विनम्र निवेदन है कि अपनी प्रतिष्ठित संस्था के सभी पदाधिकारी से अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य अयोजन में पधार कर कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करें एवं धर्म कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि यहां गौ माता सुरक्षित है वहां धर्म स्थिर रहता है और यहां उनका अपमान होता है वहां पतन निश्चित है। इसी लिए कहा गया है कि गौ सेवा भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने का सबसे सरल मार्ग है। और आग्रह किया गया है कि गौ कथा श्रवण करके गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में प्रथम बैच के दो शोधार्थियों को मिली पीएचडी उपाधि

Thu Mar 5 , 2026
विश्वविद्यालय में 113 शोधार्थी अलग-अलग विषयों पर कर रहे शोध। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 5 मार्च : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में प्रथम बैच के दो शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। सत्र 2021 में पंचकर्म विभाग, गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement