
श्रीमती राज जुल्का सेवा मुक्त जुडिशल डिपार्टमेंट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।
पंजाब (फिरोजपुर)
14 फरवरी 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज प्रधान की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को फरवरी महीने का राशन वितरण किया गया। श्रीमती राज जुल्का सेवा मुक्त जुडिशल डिपार्टमेंट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। लेकिन राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए।भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से सरबत के भले के लिए कामना की गई। श्रीमती प्रेमा पंडिताइन ने मुख्य अतिथि को सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किया।
श्री जगदीश कक्कड़ एडवोकेट अनिल शर्मा ने बताया कि भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि फिरोजपुर में बड़ी सत्र पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी को मध्य नजर रखते हुए जरूरतमंद महिलाओं/ व्यक्तियों को बुलाकर राशन वितरण किया गया है और यह काम आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके पर जगदीश बजाज, बलविंदर शर्मा, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, अनिल कालिया,कृष्ण कुमार, और मातृ शक्ति राज जुल्का ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।


