बिहार:महिला दिवस पर जिले की तीन महिला स्वास्थ्यकर्मी को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया गया सम्मानित

महिला दिवस पर जिले की तीन महिला स्वास्थ्यकर्मी को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया गया सम्मानित

  • लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने में बेहतर कार्य का मिला इनाम
  • केयर इंडिया के सहयोग से स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा गया पटना
  • जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी मनाया गया महिला दिवस

पूर्णिया, 08 मार्च।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा पटना में सम्मानित किया गया। इसमें पूर्णिया जिले से भी तीन महिला स्वास्थ्य कर्मी को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जलालगढ़ की महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिमा कुमारी, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल की ग्रेड-ए नर्स डिम्पल कुमारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्णिया पूर्व की आशा सुचिता सिंह शामिल रही। उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को महिला दिवस के अवसर पर पटना आवागमन, भोजन व रहने आदि की पूरी व्यवस्था केयर इंडिया, पूर्णिया द्वारा उपलब्ध कराई गई।

लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने में बेहतर कार्य का मिला इनाम :
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने जिले की चिह्नित महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सभी सम्मानित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सम्बंधित स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों को सभी तरह के स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने में बेहतर योगदान दिया गया है। महिला दिवस पर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी पत्र के अनुसार उन्हें चिह्नित कर पटना भेजा गया जहाँ उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी जिले की बहुत सी अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हमेशा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाती है। वे सभी महिला कर्मी सम्मान के लायक हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा हमेशा प्रोत्साहन दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग में महिला कर्मचारियों का बहुत ज्यादा योगदान होता है और इसके लिए हमेशा उन्हें सभी लोगों द्वारा सम्मान दिया जाना चाहिए।

जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी मनाया गया महिला दिवस :
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। बिहार हेल्थ एसोसिएशन एवं निजी कंपनी की ओर से डगरुआ स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वहां बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिलाओं द्वारा अन्य सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जाता है फिर चाहे वह घर हो, कार्यालय हो या अन्य कोई जगह। किसी भी कार्य में उनके द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जाता है। उनकी ऐसी बहोउन्मुखी भूमिका के लिए उन्हें हर किसी के द्वारा उत्कृष्ट सम्मान दिया जाना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में आशा संगीता कुमारी, बीसीएम प्रियंका कुमारी, बीभीएचए धर्मेंद्र कुमार, पूर्णिया सिटी प्रभारी डॉ. आर. पी. सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:पुरानी पेंशन व प्रोन्नति की मांग को ले पटना में शिक्षकों का जबरदस्त विधान सभा घेराव, प्रदर्शन

Wed Mar 9 , 2022
पुरानी पेंशन व प्रोन्नति की मांग को ले पटना में शिक्षकों का जबरदस्त विधान सभा घेराव, प्रदर्शन राजस्थान की तरह बिहार के नियोजित शिक्षकों को भी दी जाए पुरानी पेंशन : प्रदीप कुमार पप्पू मांगों की पूर्ति होने तक संघर्ष रहेगा जारी : संघ महबूब आलम,पप्पू यादव,अख्तरूल इमान ने भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement