मां यशोदा गोपाल वाटिका में दीपावली पर कोई बना भगवान श्री राम तो कोई श्री गणेश व वीर हनुमान

मां यशोदा गोपाल वाटिका में दीपावली पर कोई बना भगवान श्री राम तो कोई श्री गणेश व वीर हनुमान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नन्हे बच्चों ने दीपावली उत्सव पर खूब उत्साह दिखाया।

कुरुक्षेत्र, 11 नवम्बर : बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं भारतीय त्यौहारों का ज्ञान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से हर त्यौहार पर मां यशोदा गोपाल वाटिका में नन्हे बच्चों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वाटिका में नन्हे बच्चों ने दीपावली उत्सव पर खूब उत्साह दिखाया। इस मौके पर नन्हे बच्चों ने भगवान जय श्री राम और माता सीता की जयकार करते हुए शोभा यात्रा निकाली। साथ ही सीता स्वयंबर, भगवान श्री राम दरबार एवं वनवास से वापिसी का भी प्रदर्शन किया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
संचालिका राज पवार ने बताया कि नन्हे नन्हे बच्चे भगवान श्री गणेश, भगवान श्री राम, माता सीता, वीर हनुमान, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न इत्यादि विभिन्न वेशभूषा धारण कर आए हैं। उन्होंने बताया कि मां यशोदा गोपाल वाटिका को अयोध्या की भांति ही दीपावली के अवसर पर सजाया गया है। 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्री राम अयोध्या वापिस आए थे। दीपक जलाकर उनका स्वागत किया गया था। बच्चों में संस्कार आएं। इसी लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बच्चों को बचपन से भारतीय संस्कार सिखाने चाहिए।
कार्यक्रम में भाग लेते हुए नन्हे बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में नरक चतुर्दशी व श्री हनुमान जन्मोत्सव का हुआ पूजन

Sat Nov 11 , 2023
प्रेरणा वृद्धाश्रम में नरक चतुर्दशी व श्री हनुमान जन्मोत्सव का हुआ पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम के दीपावली उत्सव पर चेहरे खिले। कुरुक्षेत्र, 11 नवम्बर : धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पांच दिवसीय दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जा […]

You May Like

advertisement