शुक्रवार को जिले में- 11,314 हितग्राहियों ने लगवाया कोविड से सुरक्षा का टीका

 जांजगीर-चांपा, 21 नवंबर, 2021/ जिले में शुक्रवार को 11 हजार 314 हितग्राहियों ने कोविड संक्रमण से सुरक्षित रहने अपना टीकाकरण कराया।कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में कोविड-19,टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी विभागों के समन्वय से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।  कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ-साथ शतप्रतिशत वैक्सिनेशन के लिए सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है।प्रथम खुराक का टीका लगा चुके हितग्राहियों को निर्धारित अवधि पूरी होने पर टिका के दूसरी डोज लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।  चिकित्सकों के अनुसार कोविड-19 टीका की पहली खुराक लगने के निर्धारित अवधि के बाद दूसरी खुराक का टीका  लगवाना जरूरी है। दूसरी खुराक का टीका लगने के  15 दिन बाद ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकसित होती है। टीका करण के बाद भी कोरोना से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना जरूरी है।
    जांजगीर-चांपा जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार 29 नवंबर को जिले में कुल – 11314 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 3,335 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 1476 लोगों को प्रथम डोज का टीका और 1869 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 7,979 युवा स्वप्रेरणा से टीका लगवाने केंद्र में पहुंचे। इनमें से 4,891 को प्रथम डोज का और 3,088 युवाओं ने द्वितीय डोज का टीका लगवाया।
घर-घर जाकर लगाया जा रहा टीका-
        टीकाकरण केन्द्रों में प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा  मोबाइल टीम भी बनाया गया है।  ऐसे हितग्राहियों जो स्वास्थ्यगत कारण या अन्य कारणों से टीकाकरण केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं उन्हें घर पर जाकर टीका लगाया जा रहा है। जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार किया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के 36 माह‘‘ किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या में हुई वृद्धि

Sun Nov 21 , 2021
 जांजगीर-चांपा, ,21 नवम्बर, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओ से खेती किसानी के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, कृषि ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं […]

You May Like

advertisement