अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल सहित कई कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल सहित कई कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली। मानव सेवा क्लब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन गुलाबराय इंटर कालेज में किया। जिसमें बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल सहित कई कर्मशील महिलाओं को हार औऱ बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा क्लब ने महिलाओं का सम्मान कर प्रशंसनीय कार्य किया है उनको उनके लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी है। कमिश्नर के अतिरिक्त कर्मठ समाजसेवी रचना सक्सेना,मधु वर्मा, दीक्षा, शकुन, अरुणा सिन्हा, अनीता शर्मा, रश्मि सक्सेना ,मीरा मोहन, नीतू शर्मा, कुसुमलता को सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि सभी सम्मानित होने वाली महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। क्लबमहिलाओं को सम्मानित कर अभिभूत है। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र सक्सेना को पूरे वर्ष मानव सेवा करने पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने सम्मानित किया। अनिल कुमार सक्सेना को श्रेष्ठ सेवा के लिये पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने तो संजय सक्सेना को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर उनकी अविस्मरणीय सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सी.ए.राजेन विद्यार्थी, अखिल रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी,सुरेश बाबू मिश्रा, गंगा राम पाल, जितेंद्र सक्सेना, ए. एस. अग्रवाल, सुधीर मोहन,डा. अनिमेष, डी. डी. शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, अंकित अग्रवाल,राजेश सक्सेना, रीतेश अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार कोहली, उमेश गुप्ता, पीयूष चंद्र, विशाल मेहरोत्रा, मधु वर्मा, डा. अतुल कुमार वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चतुर्वेद शतकम् बृह्द यज्ञ एवं सम्मान समारोह संपन्न

Thu Mar 9 , 2023
चतुर्वेद शतकम् बृह्द यज्ञ एवं सम्मान समारोह संपन्न। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 निवास चौधरी बलवान सिंह पूर्व सरपंच एवं श्रीमती बिंदू आर्या, गांव दादुपुर नजदीक दी विवान होटल, जी टी रोड, करनाल।यज्ञ ब्रह्मा मोहन लाल धर्माचार्य कुरुक्षेत्र।वेदपाठ शिवम शास्त्री एवं ब्रह्मचारीगण आर्ष गुरुकुल कुरुक्षेत्र।यज्ञ व्यवस्था […]

You May Like

Breaking News

advertisement