रिपोर्ट_अविनाश शांडिल्य
कोंच में वट सावित्री व्रत पर्व पर पति की दीर्घायु को लेकर वटवृक्ष का पर्व सुहागिन महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया। बरगद के पेड़ में धागा लपेट कर तिलककर विधि विधान से पूजा अर्चना महिलाओं ने की। इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। घरों के आसपास स्थित बरगद पेड़ के पास महिलाएं समूह में एकत्रित हुई, इसके बाद विधि-विधान से प्रसाद कुमकुम रोली, पांच प्रकार के फल, पान का पत्ता, धूप दीप अर्पित किया गया। अंत में महिलाओं ने बरगद पेड़ के चारों ओर मौली धागा लपेट कर पूजा अर्चना संपन्न की और शर्बत व प्रसाद का वितरण किया। महिलाओं के मुताबिक आज के दिन वट वृक्ष की पूजा करने से सुख व सदा सुहागिन महिलाएं रहती हैं।