महाशिवरात्रि पर महाभारतकालीन श्री स्थानेश्वर महादेव मन्दिर में हुई बम बम भोले की गूंज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – विभु गुप्ता।

संत महापुरुषों के सान्निध्य में हुआ अभिषेक एवं पूजन।
महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : धर्मनगरी एवं तीर्थों की संगमस्थली कुरुक्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व महाभारतकालीन श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर पूजन कर जल, दूध, दही, शहद, बेल पत्र, पंचामृत से अभिषेक किया। भारत साधुसमाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं अनेकों आश्रमों के परमाध्यक्ष बंशी पुरी जी महाराज ने बताया कि शिवरात्रि आदि देव भगवान शिव और महा शक्ति के मिलन का महापर्व है। इसे फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है और यह महापर्व शिवरात्रि साधकों को इच्छित फल, धन, सौभाग्य, समृद्धि, संतान व आरोग्यता देने वाला है। उन्होंने बताया कि मंदिर में आठ पहर आरती तथा चार पहर अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर में फलाहार और चरणामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर स्थानु सेवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आमजन वा व्रत वाले श्रद्धालुजनों के लिए भंडारे ,चाय की उचित व्यवस्था की गई।
मन्दिर में प्रातः से ही श्रद्धालु दूर दराज के साथ विदेशों आकर भोलेनाथ का अभिषेक किया।
महंत जी ने बताया कि महाभारत के युद्ध से पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने इसी स्थान पर भोलेनाथ का अभिषेक किया।
आज मन्दिर में सभी पार्टियों के नेता विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक स्वामी रोशन पुरी,स्वामी रंगनाथ पुरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, प्रेम मदान, दर्शन पाहवा, धर्मवीर कौशिक ज्योतिषाचार्य, हंसराज कालड़ा, जयपाल शास्त्री, विभु गुप्ता इत्यादि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
महाशिवरात्रि पर श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में महंत बंशी पुरी के साथ पूजा अर्चना करते श्रद्धालु तथा प्रवचन करते हुए महंत बंशी पुरी जी महाराज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा व नेत्र रोग शिविर में 322 रोगियों को जांचा गया

Wed Mar 2 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आदेश की ओर से जरूरतमंदों के लिए जनकल्याण की भावना से मेडिकल कैंप आयोजित। कुरुक्षेत्र : आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से आज मंगलवार को शिवरात्रि के पावन पर्व पर नि:शुल्क नेत्र रोग व चिकित्सा शिविरों का आयोजन अस्पताल […]

You May Like

Breaking News

advertisement